उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखे कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच

हरिद्वार: खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ फोटो भी खींची। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें कैसी सुविधा मिल रही है।

गुरुवार को देहरादून से हल्द्वानी जाते समय करीब 1 घंटे के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के खेल आयोजन स्थलों पर पहुंची।पुलिस लाइन में चल रही कलारीपट्टू प्रतियोगिता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मैच देखा इस दौरान उन्होंने खिलाडियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में उनके सुख सुविधा और खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी। खेल मंत्री ने धर्मनगरी के लोगों से भी मेहमान खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ की पूरी आवभगत करने की अपील की।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची और यहां पुरुष वर्ग का उत्तराखंड और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के बीच खेला जा रहा कबड्डी मैच भी देखा। इसके अलावा खेल मंत्री ने महिला वर्ग में पंजाब और उत्तराखंड की टीमों का मैच भी देखा और मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के पास जाकर उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, क्लारिप्यट्टू एसोसिएशन के महासचिव अंबु नायर, डीओसी सोमेश, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शवाली गुरुंग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।

Related posts

सूबे की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त – डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड: गरीबों को साल में इतने गैस सिलेंडर मुफ्त… सस्ती दरों पर मिलेगा नमक

सीएम धामी ने नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व – सीएम धामी

Leave a Comment