उत्तराखण्ड

38वें राष्ट्रीय खेल में ग्रीन फायरवर्क्स और कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन फायरवर्क्स और कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और खेलों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

परंपरागत पटाखों की तुलना में ग्रीन फायरवर्क्स कम हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करते हैं और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इन पटाखों में रसायनों का प्रयोग सीमित किया गया है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट भी कम होता है। इसके अलावा, कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग किया जा रहा है, जो पारंपरिक आतिशबाज़ी की तुलना में कम धुआं और गर्मी उत्पन्न करते हैं, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होता है।

38वें राष्ट्रीय खेल में इस नवाचार का स्वागत किया जा रहा है और सरकार को उम्मीद है कि यह भविष्य के आयोजनों के लिए एक मिसाल बनेगा।

Related posts

राज्य के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना, सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूर्ण रखने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामना

मिट रही मुकाबले की थकान, मिल रहा आगे बढ़ने का ज्ञान, राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों को पसंद आ रही फैन पार्क और मौली संवाद पहल

Leave a Comment