उत्तराखण्ड

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ियों का आगमन शुरू

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन 28 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है, और खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है। ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन हल्द्वानी में 26 जनवरी से किया जाएगा, जिसके लिए देशभर से खिलाड़ी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। 24 जनवरी की सुबह 4:30 बजे पहले बैच में खिलाड़ी पहुंचे।

माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने खिलाडियों का स्वागत करते हुए कहा,”38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड की भूमि पर पहुंची विभिन्न प्रदेशों की टीमों का मैं देवभूमि की जनता की तरफ से अभिनंदन करती हूं। सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हल्द्वानी पहुंची दूसरी प्रदेशों की टीमों के स्वागत, उनके आने-जाने, रहने, खाने के बेहतर इंतजाम के लिए मैंने पहले ही वहां के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। 2 दिन बाद बाकी इवेंट के लिए भी दूसरे प्रदेशों की टीम में उत्तराखंड पहुंचना शुरू हो जाएंगी।”

खेलों को लेकर राज्य सरकार और जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय खेल का आयोजन हल्द्वानी, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुद्रपुर और अन्य शहरों में किया जाएगा।

खेलों का उद्घाटन समारोह 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

प्रदेशवासियों और सरकार की ओर से सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। इन खेलों से न केवल प्रदेश में खेल भावना का विकास होगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में आईईसी अधिकारी पद पर हुई डाॅ कुलदीप मार्तोलिया की तैनाती, कहा – आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रचार और मजबूती के लिए करूंगा कार्य

38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रस्तावित VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान

Leave a Comment