उत्तराखण्ड

डीएम सविन बंसल सख्त, सड़क निर्माण शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें

  • अनुमति के विपरित कार्य करने की मिल रही थी शिकायत। 
  • रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें। 
  • कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित कार्य करने से जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र दुर्घटना के खतरे की संभावना को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए लिया निर्णय। 

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनुमति के विपरित निर्माण कार्यों की शिकायत पर कड़ा एक्शन लेते हुएद रोड़ कटिंग कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग हेतु  क्यूआरटी का गठन कर लिया गया है। निर्माण कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित दिन में कार्य करने  की शिकायतों तथा जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र दुर्घटना के खतरे की संभावना को गंभीरता से लेते  हुए डीएम सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने एसडीएम कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, (रोस्टरवार), अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकुर, सीओ यातायात पुलिस  अनुज कुमार (रोस्टरवार) टीम बनाई है। जिलाधिकारी ने गठित प्रतिवादन दल(क्यूआरटी) दल को रोड से सम्बन्धित कार्यों का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण तथा परियोजना समन्वय समिति (रोड़ कटिंग) द्वारा निर्गत आदेशों शर्तों का परिपालन करवाना सुनिश्चित कराएगें। शर्तों का अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धितों विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

Related posts

पिटकुल की कार्ययोजना से विकास की रफ्तार, धौला खेड़ा 132 केवी उपकेंद्र बनेगा हल्द्वानी की नई ताक़त, पीसी ध्यानी ने रात्रि निरीक्षण कर फरवरी तक ऊर्जीकृत करने के अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश

मंत्रिमंडल की बैठक में दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि की गई अर्पित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग कैंसर जागरूकता पर देंगे व्याख्यान

Leave a Comment