उत्तराखण्ड

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वार्ड 26 झंडा बाजार और 27 धामावाला में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वार्ड 26 झंडा बाजार वह वार्ड 27 धाम वाला प्रत्याशी वैभव अग्रवाल प्रियंका आनंद के साथ घर-घर जाकर वोट की अपील की। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और संगठन ने प्रत्येक बूथ पर अपनी योजना के अनुसार चुनाव दृष्टि को लेकर कार्य कर चुके हैं क्योंकि देहरादून महानगर का प्रमुख बाजार इन्हीं दो वार्ड के बीच आता है और आज का व्यापारी भली भांति यह जानता है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार हो व राज्य में पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से संतुष्ट है। महानगर देहरादून का व्यापारी पूर्ण रूप से भाजपा के साथ रहा है और आने वाले समय में भी साथ रहेगा हम निश्चित तौर पर महानगर देहरादून से महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को और 100 के 100 वार्डों में जीत सुनिश्चित कर इतिहास रचने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री पूनम शर्मा, वरिष्ठ नेता गोपालपुरी, सबीना सिद्दीकी, अक्षत जैन, अंकुर जैन, गौरव सहगल, रईस अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर पहचान और चरणबद्ध सर्जरी से दुर्लभ एवं हाई रिस्क डबल ट्यूमर के मरीज का किया सफल इलाज

UKSSSC पेपर लीक कांड के बाद अब परीक्षा में सख्ती, अभ्यर्थी का होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र हुआ शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज

Leave a Comment