उत्तराखण्ड

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय को एमएस-सी एमएलटी व बीपीटी की अनुमति

कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में अब एम०एस-सी० एम०एल०टी० व बी०पी०टी० की पढ़ाई भी होगी। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को एम०एस-सी० एम०एल०टी० व बी०पी०टी० की सुविधा मिल सकेगी। प्रो. राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय को शासन द्वारा उक्त कोर्सों हेतु 30-30 सीटों की अनुमति मिल गयी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम होने से छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर सकेंगे। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तायुक्त शिक्षा व छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ संकल्पित है। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने नये पाठ्यक्रमों की अनुमति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु मांगा समर्थन

सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को भारत का चेहरा मानती है; वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं, बफर जोन नहीः राजनाथ सिंह

माणा हिमस्खलन: सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा, आपदा में कुल 54 श्रमिक हुए प्रभावित, 46 को निकाला गया सुरक्षित, 8 श्रमिकों की हुई मृत्यु

Leave a Comment