उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जताई एक बार फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि, 5 और 6 जनवरी को पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है, जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

वहीं मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि, दो से तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। उन्होने हरिद्वार, उधमसिंहनगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की है।

Related posts

सीएम धामी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित गेमचेंजर योजनाओं, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्रोथ सेंटर योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

डॉ. तुषार अग्रवाल की जटिल सर्जरी के बाद 30 वर्षीय महिला ने प्राकृतिक रूप से किया गर्भधारण

Leave a Comment