उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बड़ोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है। उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।

Related posts

सीएम धामी ने हुगली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, कहा – मोदी तीसरी बार बनने जा रहे देश के पीएम, पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड रचने जा रही भाजपा

दूरस्थ क्षेत्र पैठाणी में होगा उच्च शिक्षा को लेकर महामंथन, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत के विधानसभा क्षेत्र में जुटेंगे शिक्षाविद्

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में बदलाव की बयार, विरोध दरकिनार

Leave a Comment