उत्तराखण्ड

डीएम सविन बंसल की अभिनव पहल, ट्रायल अभियान के लिए सड़कों पर निकला भिक्षावृति उन्मूलन वाहन

  •  भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त एक बच्चे का रेस्क्यू किया।
  • ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन वाहन लोगों को कर रहा है अपनी ओर आकर्षित।
  • ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन वाहन में प्रदर्शित स्लोगन एवं बच्चों के एक्टिविटी से दिख रही है जागरूकता

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की सूझबूझ एवं अथक प्रयासों से भिक्षावृति उन्मूलन अभियान की अभिनव पहल से धरातल पर पंहुचनें लगी हैं सुविधाएं, जिसके तहत आज भिक्षावृत्ति की दो वाहनों का ट्रायल अभियान दल सहित शहर के चौक- चौराह एवं सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी  भी ट्रायल  अभियान की वाहन पर सवार होकर मौका मुआयना किया। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की वाहन के माध्यम से भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर, शैक्षणिक सर्वांगीण विकास के लिए लाए जाएंगे आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, तेजी से प्रगति पर है कार्य। जल्द ही इस अभिनव कार्य का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा। भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त एक बच्चे को आईएसबीटी से  रेस्क्यू करते हुए सीडब्ल्यूसी को प्रस्तुत किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के पांव धोकर कावड़ियों/शिव भक्तों का किया स्वागत

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए विस्तार से..

मुख्यमंत्री ने सतपुली झील के शिलान्यास के साथ पौड़ी जिले में किया 172 करोड़ 65 लाख की 24 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Comment