उत्तराखण्ड

नर्सिंग कॉलेज को पीजी कक्षाओं के संचालन की अनुमति

  • कॉलेज को कक्षा कक्ष और आवासीय भवनों के निर्माण की भी मिली स्वीकृति

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में संचालित राजकीय नर्सिंग कॉलेज पठियालधार, गोपेश्वर को अब पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिल गई है। शासन की ओर से कॉलेज में 25 सीटों के साथ एमएससी नर्सिंग की कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार आगामी सत्र से यहां एमएससी नर्सिंग की कक्षाओं का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।

राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा. ममता कपरुवाण ने बताया कि शासन की ओर से कॉलेज को कम्युनिटी हेल्थ, मेंटल हेल्थ, ऑब्स एंड गायनी, चाइल्ड हेल्थ और मेडिकल सभी ट्रेड में एमएससी नर्सिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम सत्र में 25 सीटों के साथ कक्षाओं के संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में एमएससी नर्सिंग की कक्षाओं के संचालन के लिए भवन और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से जहां एमएससी नर्सिंग की कक्षाओं का संचालन शुरु कर दिया जाएगा, वहीं जल्द ही भवनों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

Related posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता प्रभावी

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वर्चुअल स्टूडियो का किया निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

Leave a Comment