उत्तराखण्ड

सीएम धामी से मिली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता खिलाड़ी, CM धामी ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा के साथ उनके माता पिता एवं कोच भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Related posts

प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास – बंशीधर तिवारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जाना थराली आपदा के घायलों का हालचाल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायलों को बेहतर उपचार का दिया भरोसा

जनमानस को शहर में सुखद, सुरक्षित, आवागमन सुविधा मुहैया कराना जिला प्रशासन का दायित्व – डीएम सविन बंसल

Leave a Comment