उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली भी मौजूद थे।

Related posts

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास, सीएम ने जुलाई तक तैयार करने के दिए निर्देश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस; 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण

Leave a Comment