उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर की वार्ता

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में सुरक्षित कार्य प्रणाली को विकसित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी को प्रभावी ढंग से नियमानुसार बिना किसी दबाव के कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी को राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा आईएएस एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, सचिव शैलेश बगौली, एंव अन्य सचिवगण मौजूद रहे।

Related posts

आम लोगों को भी मिलेगी नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

सेवा पुखवाड़े के तहत पीएम मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

एनडीएमए ने राज्य में राहत-बचाव कार्यों को सराहा, धराली और थराली में संचालित खोज एवं बचाव अभियान की समीक्षा

Leave a Comment