उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार लेगी हादसे में माता-पिता खोने वाली बच्ची की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

देहरादून : अल्मोड़ा बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली मासूम शिवानी की देखभाल की जिम्मेदारी धामी सरकार उठाएगी। सोशल मीडिया में सीएम धामी ने पोस्ट किया कि, ‘कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।’ 

उन्होंने आगे लिखा कि, ‘इस दुःखद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं। हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।’

सीएम धामी ने एक्स हैंडल पोस्ट में लिखा कि, ‘अस्पताल में भर्ती चार साल की मासूम के बिलखने और बार-बार मम्मी-मम्मी पुकारने की आवाज हॉस्पिटल कर्मियों को भावुक कर रही थी। किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि उस मासूम को कैसे बताएं कि जिन्हें वह बुला रही है वह कभी लौटकर नहीं आएंगे। मरचूला हादसे ने उसके सिर से मां-पिता का साया छीन लिया है।’

Related posts

प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्स्रपेस ने जारी की साल 2025 की रैंकिंग, 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर

6 मार्च को हर्षिल-मुखबा पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय क्रीडा भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

Leave a Comment