उत्तराखण्ड

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दीवाली पूजन कार्यक्रम; सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद

देहरादून। भाजपा मुख्यालय पर सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दीवाली पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बलबीर रोड स्थित कार्यालय में इस दौरान सभी लोगों ने दीपावली की विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में शिरकत की। तदोपरांत मिष्ठान वितरित कर, आतिशबाजियों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन कल्याण की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा, दीवाली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्यौहार है। यह पर्व सभी प्रदेशवासियों को सुख समृद्धि से परिपूर्ण करते हुए, राज्य को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी 500 वर्षों के बाद प्रभु राम के अपने मंदिर विराजने पर आई इस पहली दिवाली को हर्षौल्लास से भव्यतम तरीके से मनाने की अपील की।

पूजन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक  मुकेश कोली, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, ऋषिराज डबराल, सिद्धार्थ अग्रवाल, सौरभ थपलियाल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नवभी शिरकत की।

Related posts

77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आमजन को सलाह – सस्ते प्लॉट के लालच से बचें, खरीद से पहले जांचें एमडीडीए की स्वीकृति

पशुपालन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, पशुओं में लम्पी स्कीन रोग के सम्भावित प्रकोप के रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर मंत्री ने दिए निर्देश

पीएम मोदी ने मुखवा में की पूजा अर्चना, शीतकालीन यात्रा पर आने का दिया संदेश

Leave a Comment