उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएँ, अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

उत्तराखण्ड पुलिस में 1425 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई, सीएम ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र  

एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक ली

डीएम सविन बंसल के महत्वकांक्षी उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट बन रहे जिले के सरकारी स्कूल

Leave a Comment