उत्तराखण्ड

सीएम धामी के आश्वासन पर शिक्षकों ने आंदोलन किया स्थगित, सीएम से मुलाकात कर संगठन ने जताया आभार

देहरादून। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को लेकर जो आंदोलन शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय में चल रहा था वह स्थगित हो गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कोऑर्डिनेटर दलबीर दानू के द्वारा कल शिक्षकों के धरने में पहुंचकर आश्वासन दिया गया था,कि शिक्षकों के हित में जो भी निर्णय होगा वह लिया जाएगा,जिसके बाद आज राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा शिक्षा निदेशालय में चल रहा धरना स्थगित कर दिया गया है।

आपको बता दे कि राजकीय शिक्षक संगठन के बैनर तले कई दिनों से शिक्षकों का आंदोलन प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को निरस्त करने लेकर चल रहा था, जिसकी दबाव में आते हुए सरकार के द्वारा प्रधानाचार्य की भर्ती को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है,वहीं शिक्षकों की मांग पर मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है,कि जल्द ही शिक्षकों के हित में शिक्षक संगठन के साथ बैठक की जाएगी,शिक्षकों की मांग पूरी होने पर प्रधानाचार्य  की सीधी भर्ती स्थगित और शिक्षकों के हितों पर जल्द बैठक बुलाए जाने पर राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी की गई है,जिसमें शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए। शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लिए जाने और प्रधानाचार्य की भर्ती स्थगित किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। शिक्षक संगठन ने साथ ही शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया।

Related posts

गुंडई करने वालों को कुछ घंटो में घुटनों पर लाई दून पुलिस, ग्रामीणों पर तलवार से हमला करने तथा फायर करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

सीएम धामी ने किया देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण

उच्च शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग के 153 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, सभी अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

Leave a Comment