उत्तराखण्ड

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन किया भगवान श्री बदरीविशाल- श्री केदारनाथ को समर्पित

श्री बदरीनाथ धाम : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी का सीईओ पद संभालने के बाद अपना पहला वेतन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ  धाम को विशेष दान  के बतौर समर्पित कर दिया है। एक महीने का वेतन रू 153134 अर्थात एक लाख तिरेपन हजार एक सौ चौतीस रूपये की  धन राशि  श्री बदरीनाथ मंदिर पूजा काउंटर में जमा की  जिसकी मंदिर समिति ने रसीद भी जारी कर दी है।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि वह श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा  के लिए आये है उन्होंने  29 जुलाई 2024 को मंदिर  समिति में पदभार ग्रहण किया था आज 29 अगस्त को एक महीने की सेवा पूरी होने पर गुरुवार एकादशी के शुभ दिवस पर उन्होंने अपनी आस्था -विश्वास से एक माह की वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे इस बीच उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विगत दिवस  माणा रोड पर दुर्घटना में घायल गाय का रैस्क्यूकर अस्पताल पहुंचाया।

Related posts

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड एवं आईटीबीपी के मध्य एमओयू

देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां

Leave a Comment