उत्तराखण्ड

गैरसैंण तक संचालित होगी परिवहन निगम की बस, सीएम धामी से स्थानीय लोगों ने सत्र के दौरान की थी मांग

देहरादून। गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी/माईथान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैण तक संचालित करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सचिव, परिवहन को इसके निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैण तक संचालित कर दी गई है।

महाप्रबन्धक (संचालन) सीपी कपूर ने अवगत कराया कि यह बस सेवा टनकपुर से समय प्रातः 06.00 बजे प्रस्थान करती है व गैरसैण समय लगभग 19.30 बजे पहुँचती है। गैरसैण से उक्त बस सेवा प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर रही है और टनकपुर समय लगभग 18.00 बजे पहुँचती है।

Related posts

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल की तैयारियों का लिया जायजा

सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में की जाए ठोस पैरवी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दूर होगी फैकल्टी की कमी

Leave a Comment