उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा गैरसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण)  स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।

विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी श्री शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल,  मदन सिंह बिष्ट,  हरीश धामी, आदेश चौहान,  मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी  शेखर पंत मौजूद थे।

Related posts

अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित रैली में शामिल हुए सीएम धामी, 4 जून को दीपावली मनाने की कही बात

धामी सरकार के दो साल 23 मार्च को हो रहे हैं पूरे, भाजपा इस दिन को बनाएगी खास..

एमडीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल, उरेडा के अधिकारियों एवं बिल्डर एसोसिएशन की बैठक,. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देगा प्राधिकरण

Leave a Comment