उत्तराखण्ड

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री, लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक-संवेदना

गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों से मिलकर पुरानी यादों को दोबारा किया ताजा

मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांगजनों को प्रदान किये राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार

आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्गः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Comment