उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने की भेंट, लक्ष्य सेन को दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माता निर्मला सेन एवं पिता के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।

Related posts

सीएम धामी से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पहाड़ी क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही को गलत ठहराया

एनडीए गठबंधन को मिले बहुमत से भाजपा में जश्न, सीएम और अध्यक्ष ने जताया आभार

Leave a Comment