उत्तराखण्ड

तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी, मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, राज्यपाल ने निर्वाचन के आधिकारिक शुभंकर का किया विमोचन, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास, उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारियों संग की पेयजल एवं बाढ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा

Leave a Comment