उत्तराखण्ड

शहीद दीपेंद्र को पुष्पांजलि अर्पित कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे हवलदार दीपेंद्र कंडारी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने आज देहरादून के शिमला बाईपास स्थित नयागांव रतनपुर में पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात हवलदार दीपेंद्र कंडारी के आकस्मिक निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हे पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में केंद्र एवं राज्य सरकार परिवारजनों के साथ खड़ी है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेरी सैनिक पृष्ठभूमि होने कारण में सैनिकों और उनके परिवारजनों के दुःख और समस्या को समझ सकता हूं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम किसी शहीद को वापस नहीं ला सकते लेकिन, शहीद की वीरता और उसके पराक्रम का बखान करना और उनको यादों की जिंदा रखने प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है और प्रदेश की धामी सरकार इस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मैं स्वयं भी 17वीं गढ़वाल राइफल का ही जवान था। मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने 17वीं गढ़वाल के जवान अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे। जिसमे क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

स्वास्थ्य सचिव ने चंपावत में परखी स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत

सीएम धामी ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ, ट्रेन के संचालन से रामभक्तों को होगी सहूलियत

सचिव ने ली पेयजल विभाग की तैयारियों की समीक्षा, कहा- क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की दैनिक आधार पर तैयार की जाए रिपोर्ट, आपदा के दृष्टिगत सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम की हो स्थापना

Leave a Comment