उत्तराखण्ड

कोटक महिन्द्रा बैंक के नेशनल प्रेजिडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

कोटक महिन्द्रा बैंक के नेशनल प्रेजिडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान बैंक के विस्तारीकरण को लेकर वार्ता हुई।

शासकीय आवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं के स्टार्टअप में बैंक अग्रणी भूमिका में योगदान प्रदान कर आगे आएं। कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में बैंक अपनी शाखों का विस्तार करें, जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिकों को उसका लाभ मिले।

बैंक के रीजनल हेड अपूर्व मिनोचा ने कहा कि बैकिंग क्षेत्र में कोटक महिन्द्रा बैंक की अपनी कार्य शैली व व्यवहार के कारण विशिष्ट पहचान है। सर्किल हेड अनुज कपूर ने बताया हमारे लिए ग्राहक ही सर्वोपरि है उसकी सेवा में बैंक सदैव तत्पर रहता है।

इस मौके पर स्टेंट हेड गवर्नमेंट बिजनेस उत्तराखंड शोभित अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नेस्‍ले इंडिया ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘नेस्‍ले हेल्‍दी किड्स प्रोग्राम’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्‍न

सीएम धामी ने खटीमा आवास पर लगाया स्मार्ट मीटर, सरकारी प्रतिष्ठानों में भी तेजी से लगेंगे स्मार्ट मीटर

प्रदेश के 331 स्कूलों में छात्रों के व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने को लेकर MOU, 13 जिलों के स्कूल में छात्र पढ़ाई के साथ पा सकते है रोजगार की शिक्षा

Leave a Comment