उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को अवगत कराया है कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई, 2024 के टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।

Related posts

सीएम धामी ने अपने जन्म दिवस पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मिलेगा मौका – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए

Leave a Comment