उत्तराखण्ड

नारीशक्ति के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से सर्वांगीण विकास को समर्पित है बजट 2024, मातृशक्ति को हर प्रकार से करेगा मजबूत : कुसुम कण्डवाल

केन्द्र में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट के पश्चात उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल नें कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट 2024 एक सर्वस्पर्शी बजट है जो देश के विकास व देश की नारीशक्ति को मजबूती प्रदान करने वाला है।

उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता के अनुसार 2024 के बजट में देश की महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करने हेतु महिला रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व केन्द्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश की मातृशक्ति और बच्चियों को लाभ पहुंचाने की विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला नारीशक्ति के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से सर्वांगीण विकास को समर्पित है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोले- भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, 33 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. बी.डी रतूड़ी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी उन्हें श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदनाएं

उत्तराखंड की संस्कृति की झलक के बीच सरकार ने अपनी उपलब्धियों को आम जन के सामने रखा

नुकुल वर्मा

Leave a Comment