उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, डीईओ घूस लेते रंगे हाथो गिरफ़्तार

देहरादून। ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को विजिलेंस की टीम ने 70 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है वह बकाया अधिभार की आड़ में किसी ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर आरोपी जिला आबकारी अधिकारी को अपने जाल में फँसा लिया।

विजिलेंस के मुताबिक अधिभार जमा कराने में रियायत देने और शराब के उठान की मंजूरी देने के एवज में ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसके बिना ठेकेदार को मंजूरी न देने की बात समाने आ रही थी। ठेकेदार को घूस देना मंजूर नहीं था। लिहाजा, विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई गई। विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद शिकायत को सही पाते हुए ट्रैप टीम गठित की। मंगलवार दोपहर बाद जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा को घूस की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने मिश्रा के घर पर भी छापेमारी शुरू की है। जिसमें उनकी संपत्ति के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अन्य विभागों के घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी भी सहमे हुए है।

Related posts

राज्य के सभी जिलों के 19 डायलिसिस सेन्टर्स में बीपीएल मरीजों एवं गोल्डन कार्ड धारकों को मुफ्त दी रही है डायलिसिस सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और स्वरोजगारपरक गतिविधियों को ऋण देना प्राथमिकता में रखें सार्वजनिक सैक्टर के बैंक : सचिव

उत्तराखण्ड पुलिस को तकनीक-सक्षम, संवेदनशील एवं प्रोफेशनल बल बनाना हमारा लक्ष्य – डीजीपी दीपम सेठ

Leave a Comment