उत्तराखण्ड

भाजपा उम्मीदवारों ने किए नामांकन, सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है,वहीं भाजपा के दोनों उम्मीदवारों के द्वारा आज अपना नामांकन किया गया है,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों उम्मीदवारों के नामांकन में मौजूद रहे।

पहले मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए करतार सिंह भड़ाना के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे, तो वहीं उसके बाद बद्रीनाथ विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए गए राजेंद्र भंडारी के नामांकन के बाद जनसभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों उम्मीदवारों की जीत के के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए भाजपा को वोट करने की अपील भी की है।

Related posts

आई.एम.एस यूनिसन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी- मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ़्तार

Leave a Comment