उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षा को सीएम के निर्देश के बाद बढ़ाया गया आगे, गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों की मांग पूरी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 30 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी।

वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री  से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा अभ्यर्थियों के अनुरोध को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करते हुए उपरोक्त शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को 02 सितंबर, 2024 से कराए जाने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।

Related posts

उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ, रैंप पोर्टल और एक्सपोर्ट पोर्टल भी लॉन्च

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम धामी ने कही ये बात..

Leave a Comment