उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को किया स्थगित, वनाग्नि को लेकर करेंगे समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल की समुचित व्यवस्था और आगामी मानसून सीजन को लेकर की जा रही तैयारियों की भी मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री बुधवार को सचिवालय में चार धाम यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। बैठक के उपरान्त मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जाकर केदारनाथ में और पैदल यात्रा मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Related posts

कुट्टू के आटे की बिक्री पर धामी सरकार की सख्ती, बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा, सील पैक में होगी बिक्री

मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा – सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही है प्रयास

UKPSC ने 65 पदों पर भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया ये अपडेट..

Leave a Comment