उत्तराखण्ड

देहरादून के गोविंदगढ़ में 15 झोपड़ियों में आग लगने का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को दिये ये निर्देश..

देहरादून के गोविंदगढ़ में एक प्लाट में बनी कई झोपड़ियों में सोमवार को आग लग गयी थी, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। इनमें 15 झोपड़ियां पूरी तरह से जल गई थी।
इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए। तत्क्रम में जिलाधिकारी की ओर से गोविंदगढ़ में प्रभावित लोगों को 40 पैकेट राशन के भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों की हर संभव मदद जिला प्रशासन के स्तर से की जाएगी।

Related posts

उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में प्रयास करने के सीएस ने दिए निर्देश

वित्तीय समावेशन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त करने के लिए अवीवा इंडिया ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से मिलाया हाथ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने ग्रहण किया टाटा मेमोरियल अवार्ड, कहा – विभागीय कार्मिकों का बढ़ेगा मनोबल, नई ऊर्जा का होगा संचार

Leave a Comment