उत्तराखण्ड

बंशीधर तिवारी ने लिया एक्शन, गलत जानकारी देने पर अधिकारी सस्पेंड

देहरादून। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। मामले में जांच अधिशासी अभियंता को सौंपी गई है। उन्हें पंद्रह दिन में रिपोर्ट देने को कहा गयां है है। गुरुवार को अवनीश मजूमदार अपनी पत्नी के साथ प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मिले। बताया कि ग्राम जसपुर पुरूकुल देहरादून में उनके बनाए जा रहे भवन के सम्बन्ध में प्राधिकरण में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी एक वाद दायर किया गया है। क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि यह क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता है, इसलिए निर्माण कार्य कर सकते हैं।

उपाध्यक्ष ने बताया कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम नागरिकों को इस तरह की गलत जानकारी दिया जाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। सुपरवाइजर महाबीर सिंह को इसके लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी पाते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आरोप पत्र तैयार किए जाने और प्रकरण में विस्तृत जांच के लिए अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया है। जांच अधिकारी 15 दिन में विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में आयोजित हों कार्यक्रम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक : शिक्षा मंत्री

अवैध खनन पर सख्त निगरानी तथा वैध खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए बना प्लान, माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड सर्विलेन्स सिस्टम लागू को मिली मंजूरी

सीएम धामी ने थराली सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों हेतु 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के दिए निर्देश, मृतकों को 5 लाख रु का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश

Leave a Comment