उत्तराखण्ड

गढ़वाल लोकसभा सीट से 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र किया दाखिल, बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन

पौड़ी : गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। 20 मार्च से 26 मार्च तक कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया है। 27 मार्च (बुधवार) को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामाकंन प्रक्रिया के 26 मार्च को बीजेपी से अनिल बलूनी, अर्जुन सिंह निर्दलीय, सोनू कुमार निर्दलीय, विनोद कुमार आर्य उत्तराखंड समानता पार्टी, रेशमा एस.यू.सी.आई.(कम्युनिस्ट), डॉ. मुकेश चंद्र पंत सैनिक समाज पार्टी तथा आशुतोष नेगी यू.के.डी से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी तक 08 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कहा कि 27 मार्च को नामाकंन की अंतिम तिथि तथा 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।

Related posts

आरटीओ संदीप सैनी ने उप-संभागीय परिवहन कार्यालय हरिद्वार का किया औचक निरीक्षण, जनसेवा में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

नवाचार, समावेशी विकास और आपदा प्रबंधन को समर्पित 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट: मुख्यमंत्री धामी

डा. धन सिंह रावत ने की यूपी के अधिकारियों से शिक्षा पर चर्चा

Leave a Comment