उत्तराखण्ड

होली और लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को मिली सौगात, धामी सरकार ने महंगाई भत्ता बढाकर किया 50 प्रतिशत

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कार्मिकों को चुनाव आचार संहिता लागू होने एवम होली के त्योहार से पूर्व महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने मुख्यमंत्री महोदय एवं शासन के उच्चाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है ।


ज्ञात हो कि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे विगत दो दिनों से उक्त शासनादेश जारी कराए जाने हेतु शासन में लगे हुए थे जिसके क्रम में उनके द्वारा कल सचिव ( मुख्यमंत्री) से एवं आज स्वयं परिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री से उनके आवास मुख्य सेवक सदन में मुलाकात की थी, और  मुख्यमंत्री ने शाम तक महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने हेतु आश्वस्त किया गया था । जिसका आदेश भी जारी हो गया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, उत्तराखंड के हित में अनेक नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता देने का किया आग्रह

स्वास्थ्य सचिव और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक रही वार्ता, 9 सूत्रीय मांगों में से 8 पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्व धारकों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और फीडबैक सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Leave a Comment