उत्तराखण्ड

स्मार्ट सिटी के कार्यों का मंत्री प्रेम चंद ने किया निरीक्षण, तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

देहरादून । शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने व समय के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी के समीप सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां साढ़े सात मीटर सड़क को पांच मीटर बढ़ाकर साढ़े 12 मीटर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां फुटपाथ का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो करीब 350 मीटर लंबा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूर्ण करने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय दिया गया है, जो जून 2024 में पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि यमुना कॉलोनी के समीप डिवाइडर पर भी कार्य गतिमान है, कहा कि 31 मार्च तक यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को तय समय के अंदर व गुणवत्ता के साथ करें। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जाम की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा डिवाइडर पर कार्यों के बाद इसके सौंदर्य करण में चार चांद लगेंगे।

इस मौके पर अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी , स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता ,स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक पीआईयू-पीडब्ल्यूडी-स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता स्मार्ट सिटी मदन मोहन सिंह पुंडीर, उप महाप्रबंधक अधिप्राप्ति स्मार्ट सिटी गिरीश पुंडीर, उप महाप्रबंधक वॉटरवर्क्स स्मार्ट सिटी कृष्णा चमोला आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम धामी के सख्त निर्देश, जो कार्मिक नहीं कर रहे हैं दायित्वों का सही से निर्वहन, दी जाए अनिवार्य सेवानिवृत्ति

डीएम प्रशांत आर्य ने गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं बाढ़ सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश – उत्तराखण्ड को आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में प्रमुख डेस्टिेनेशन बनाने के प्रभावी कार्ययोजना के साथ किये जाएं कार्य

Leave a Comment