उत्तराखण्ड

कई कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने CM से की मुलाकात, आवश्यक कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका उपस्थित रहे।

Related posts

ऊर्जा कप विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपीसीएल की टीम पहुंची फाइनल में

नुकुल वर्मा

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

सीएम धामी ने थराली सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों हेतु 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के दिए निर्देश, मृतकों को 5 लाख रु का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश

Leave a Comment