उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न; रंजीत बुदियाल अध्यक्ष, प्रशांत रावत उपाध्यक्ष एवं सुरेश भट्ट महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 03 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है, इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार एवं आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

Related posts

मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित, 67.35 करोड़ की धनराशि का किया गया अनुमोदन

प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात: डॉ. धन सिंह रावत

गोदियाल की पढ़ाई लिखाई और महाराष्ट्र में सम्पत्ति को लेकर भाजपा का हमला, परिवार भी मुम्बई तो फिर गोदियाल पहाड़ों कू रैबासी कैसे : जुगरान

Leave a Comment