उत्तराखण्ड

लालकृष्ण आडवाणी होंगे भारत रत्न से सम्मानित, पीएम मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली: बीजेपी के संस्थापक चेहरों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरु होकर देश के उप- प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, मैं यहा साझा कर के काफी खुश हूं कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें इस सम्मान को दिए जाने पर बधाई दी। वह हमारे समय के सबसे बड़े और सम्मानित जननेता रहे हैं। भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरु होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला। उन्होनें गृह मंत्री और सूचना- प्रसारण मंत्री के तौर पर काम करते हुए भी खुद को दूसरों से अलग किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय रहे हैं और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहें हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया; वर्ष 2047 वाले उत्तराखंड के लिए रास्ता तय करते हुए बिना इंतजार आगे बढने की अपील

इंजीनियर्स महासंघ द्वारा लंबित मांगों पर शासनादेश निर्गत किए जाने पर मुख्यमंत्री का किया गया आभार व्यक्त, सीएम बोले- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखना तकनीकि संगठनों की है जिम्मेदारी

आयुष्मान भवः अभियान की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Leave a Comment