उत्तराखण्ड

मिशन 2024 भाजपा ने किया शुरू, जोत सिंह बिष्ट समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो चला है, प्रदेश कार्यालय में आज कई सौ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा,उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी से 2022 में चुनाव लड़े हेम आर्या,कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आरपी रतूड़ी,कांग्रेस की पूर्व महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

आपको बता दें कि जोत सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की जहां जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,तो वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में वह धनोल्टी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे, वहीं विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद जोत सिंह बिष्ट के साथ  कमलेश रमन,आरपी रतूड़ी ने आप पार्टी का दामन थाम लिया था, वही 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर हेम आर्या ने भी आम आदमी पार्टी से नैनीताल से चुनाव लड़ा,लेकिन वह भी अब पार्टी में घर वापसी कर गए है,माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जो भी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं, वह पार्टी के लिए काफी मजबूत कड़ी बन सकते हैं, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इशारों ही इशारों में फिर संकेत दिए हैं आगे आने वाले टाइम में और भी कई बड़े नेता दूसरे दलों के भाजपा में शामिल होंगे।

Related posts

रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को लेकर शहरी विकास मंत्री ने ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्री रेखा आर्या का ऐलान- उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति’

भाजपा नेता किशोर भट्ट ने जोशीयाडा में युवा समिति द्वारा आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Leave a Comment