उत्तराखण्ड

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उत्तराखंड राज्य के प्रणेता थे अटल

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वीर शहीद केसरी चंद मेले के संचालन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की

भाजपा उम्मीदवारों ने किए नामांकन, सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

धामी के ऐतिहासिक नकलरोधी कानून को मॉडल के रूप में लागू करेगी केंद्र सरकार, उत्तराखंड में धामी सरकार ने फरवरी 2023 में लागू किया था देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून

Leave a Comment