उत्तराखण्ड

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महाकाल सेवा समिति ने आयोजित किया 16वां रक्तदान शिविर, 80 यूनिट हुआ रक्तदान

देहरादून।  श्री महाकाल सेवा समिति (रजि.) व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से श्री दरबार साहिब परिसर में 16 वा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रविवार को आयोजन किया गया. शिविर में महादानियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की. शिविर में 80 यूनिट रक्तदान हुआ।

रविवार को श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर अपने संदेश में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने समाज के हर वर्ग का आह्वाहन करते हुए सभी से रक्तदान महादान अभियान में सहयोगी बनने की अपील की।

श्री महाकाल सेवा समिति (रजि.) महाकाल के दीवाने, के अध्यक्ष रोशन राणा ने कहा कि संस्था की ओर से हर तीन महीने में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. उन्होने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया.
शिविर को सफल बनाने में बाल किशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉक्टर नितिन अग्रवाल, आलोक जैन, पुनीत जैन, हितेश सोनी,रेखा सोनी, राजीव सच्चर, हेमराज अरोड़ा, गुड्डू श्रीवास्तव ,राहुल माटा, विशाल तनेजा, कृतिका राना, अनुष्का राणा, पुनीत जैन, अंशुल बंसल,आदि का सहयोग। निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, आचार्य विपिन जोशीबका भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को सौंपा 03 लाख 67 हजार 995 रूपये की धनराशि का चैक

शिवराज सिंह चौहान का बयान,उत्तराखंड को बनाएंगे हार्टिकल्चर का हब

विकासनगर स्थित नगर पालिका परिसर में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम, विधायक बोले – सबके सहयोग से ही विकसित होगा भारत

Leave a Comment