उत्तराखण्ड

सीएम धामी के निर्देश पर अब राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा में स्नातकोत्तर स्तर पर होगी हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों की पढ़ाई

चम्पावत: उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों में भी अब स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाएं संचालित हो सकेंगी।

राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में स्नातकोत्तर स्तर पर उक्त विषयों में पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया था। इसी कड़ी में अब उच्च शिक्षा विभाग ने हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षायें प्रारंभ करने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

Related posts

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा का शुभारंभ और कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित

उपद्रवी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की सख्ती, हुडदंग करने वाले 5 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Comment