उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने देश के प्रथम CDS स्व. जनरल विपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे बातचीत की।

Related posts

एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक ली

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया

धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय, पढ़िए विस्तार से सभी फैसले

Leave a Comment