उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों से बात कर जाना हाल, जल्द मिल सकती है खुशखबरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यार में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों का हाल जानने और रेस्कयू अभियान का जायजा लेने के लिए पहुंचे,जहां मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बात की और श्रमिक गब्बर सिंह नेगी एवं सबा अहमद से उन्होंने बात की उनकी कुशलक्षेम और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, तो वही तीव्र गति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के द्वारा लगातार जानकारी लिए जाने का भी अपडेट श्रमिकों को दिया है। उम्मीद की जा रही है जल्द आज रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा,और श्रमिकों को सकुशल निकाल लिया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रेस्क्यू अभियान को लेकर जानकारी ली गई है।

Related posts

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस पुलिस का दावा – वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से खुली साजिश की परतें, रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र!

एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य, राज्य में कुल 27 उत्पादों को मिल चुका है जीआई टैग

Leave a Comment