उत्तराखण्ड

यूट्यूब द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को मिला सिल्वर बटन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को यूट्यूब से प्राप्त प्रमाणपत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही प्रचार-प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुंचाया जाए।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।

Related posts

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महाकाल सेवा समिति ने आयोजित किया 16वां रक्तदान शिविर, 80 यूनिट हुआ रक्तदान

यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाईन पंजीकरण काउन्टर 17 मई से 19 मई तक रहेंगे बन्द

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन

Leave a Comment