News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

पहाड़ी से गिरी चट्टान के नीचे दबा वाहन, नौ लोगों के मारे जाने की आशंका

पिथौरागढ़। रविवार दोपहर पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। सताचार लिखे जाने तक रेस्क्यू करने वाली टीम मौके पर पहंुची थी।

Related posts

‘गंगा दीपोत्सव’ में लगभग 3.50 लाख दीपकों से जगमगाएंगे गंगा घाट, 500 ड्रोन से होगा भव्य व आकर्षक ड्रोन शो

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति: बदलाव की बयार, विरोध दरकिनार

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में लापरवाही के चलते एक अधिकारी सस्पेंड, अन्य से माँगा स्पष्टीकरण

Leave a Comment