News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

मंत्री अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार व ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत का शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और करोड़ो देश वासियों को बधाई दी।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। खेलों इंडिया अभियान के जरिये आज देश के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिल रहा है। कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक कुल 100 पदक हासिल किए हैं। जिनमें 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक हैं। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेशवासियों से मतदान के लिए की अपील

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने साझा की प्राथमिकताएं

सीएम ने 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप का किया शुभारंभ, कहा- कबड्डी में सिर्फ शारीरिक दमखम ही नहीं, मानसिक रूप से मबजूती की भी होती है जरूरत

Leave a Comment