News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री जोशी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा यह स्थान बहुत ही रमणीक है यहां पर स्वामी विवेकानंद ने मेडिटेशन किया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी अगर यहां आएंगे तो निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां से एक अलग ऊर्जा मिलेगी। यह आश्रम स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद  के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने की तम्मना रखने वालों के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अदभुत स्थान है।
विदित हो कि मायावती आश्रम अपनी नैसर्गिक सौन्दर्य और एकांतवास के लिए प्रसिद्द है। बुरांस, देवदार, बांज और चीड आदि के जंगलों के बीच बसा यह आश्रम ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और विदेश के अनेकों शांति और सौन्दर्य प्रेमी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम धामी ने की गौमाता की पूजा, गाय माता के सरंक्षण को लेकर की अपील

सनातन की आड़ में ठगी पर सीएम धामी का प्रहार, देवभूमि में चल रहा अब तक का सबसे बड़ा अभियान ‘ऑपरेशन कालनेमि’, अब तक 4000 सत्यापन, एक बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार

Leave a Comment