News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

चार दिवसीय बुक फेयर बुकटेल का शुभारंभ

देहरादून। देहरादून शहर के पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बडा बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। इस बुक फेयर में हजारों लेखको की हजारो विषयांे पर 2 लाख से ज्यादा किताबों को विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इस अनूठे पुस्तक मेले में किताबें फ्री है लोगों को बाॅक्स खरीदना होगा। बाॅक्स में जितनी किताबें आए साथ ले जा सकते है। किताबों से दुर हो रहे युवाओं को जोडने के लिए यह नया कांसेप्ट लाया गया है।
उपरोक्त जानकारी संस्था बुक टेल के नवीन पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि बुक टेल एग्जीबिशन का आयोजन लॉर्ड वेंकटेश्वर कल्याण मंडपम सुभाष रोड, इरगिशेन कॉलोनी (प्ततपहंजपवद बवसवदल) देहरादून में किया जा रहा है। नवीन पांडे ने बताया कि 24 सितम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी का मकसद डिजीटल दुनिया में किताबों और साहित्य से दूर होते युवाओं को इसकी महत्ता बताना है। आज भी किताबों को हाथों में लेकर पढना एक सुखद अहसास कराता है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने  बताया कि यंहा हजारों लेखकों की 2 लाख से ज्यादा किताबो का संग्रह देखने को मिलेगा। जिनमें साहित्य, किस्से कहानियों और कविताओं की किताबो के साथ ही, बायोग्राफिक, अपराध, ज्योतिष, राजनीतिक परिदृष्यों,इंटरनेषनल इष्युज, कुकिंग, डिक्सनरी, फोटोग्राफी, वाईल्ड लाईफ, इनसायक्लोपीडिया, रोमांस, फंेटेंसी, धर्म और विज्ञान की किताबे शामिल है।
हिंदी और इंग्लिश विषय की इन किताबों के सैकडों नेशनल और इंटरनेशनल आथर्स है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयो की बेस्ट सेलर किताबो को भी प्रदर्षित किया गया है।

Related posts

बुनियादी शिक्षा के लिये प्रेरणास्त्रोत है आदर्श विद्यालय कपकोट: डॉ. धन सिंह रावत

आईटीडीए और एन.आई.सी. द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विशेष सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

Leave a Comment